Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत

UP Accident
X


UP Accident : उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में देर रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर रऊकरना गांव के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक सवार दो श्रमिकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों श्रमिक सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

UP Accident : मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक ईंट भट्ठे से मजदूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

UP Accident: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक श्रमिक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान नितीश कुमार (18) और मोहित (22) के रूप में हुई है।

UP Accident : हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019