Venezuela, वेनेजुएला
Venezuela: काराकास (वेनेजुएला): वेनेजुएला में चल रहे गंभीर राजनीतिक संकट के बीच अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक ने बड़ा ऐलान किया है। स्टारलिंक ने घोषणा की कि वह 3 फरवरी तक वेनेजुएला के लोगों को मुफ्त ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्रदान करेगी, ताकि मौजूदा हालात में संचार व्यवस्था बनी रहे और नागरिक जुड़े रह सकें। एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्टारलिंक के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, “वेनेजुएला के लोगों के समर्थन में।”
Venezuela: यह घोषणा ऐसे समय आई है जब अमेरिकी सेना ने शनिवार को काराकास पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर अमेरिका ले जाया गया। मादुरो को नार्को-टेररिज्म के आरोपों में न्यूयॉर्क में मुकदमा चलाया जाएगा। अमेरिकी अधिकारियों द्वारा जारी वीडियो में मादुरो को हथकड़ियों में दिखाया गया।
Venezuela: मादुरो की अनुपस्थिति में वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया है। कोर्ट ने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि यह कदम प्रशासनिक निरंतरता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है।

