Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Cyber Fraud : सीआरपीएफ अफसर बनकर ठगी, रायपुर के डॉक्टर से इलाज के नाम पर 4 लाख रूपए उड़ाए

Asian News
Cyber Fraud
X

Cyber Fraud : रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगों ने इस बार खुद को सीआरपीएफ का अफसर बताकर एक होम्योपैथिक डॉक्टर को शिकार बना लिया। कैम्प में तैनात जवानों की जांच और इलाज कराने के नाम पर ठगों ने डॉक्टर के बैंक खातों से करीब 4 लाख रुपए उड़ा लिए।

Cyber Fraud : न्यू पुरैना स्थित मारुति रेसिडेंसी निवासी डॉ. शिवकुमार सिंह, जो कालीबाड़ी क्षेत्र में क्लिनिक संचालित करते हैं, को 29 नवंबर को एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को सीआरपीएफ अफसर बताते हुए कहा कि कैम्प के करीब 35 जवानों का इलाज कराना है और भुगतान सरकारी मद से किया जाएगा।

Cyber Fraud : भुगतान के लिए खाते का “वैलिडेशन” जरूरी बताकर ठगों ने डॉक्टर और उनके सहयोगी से बैंक डिटेल्स और पासवर्ड हासिल कर लिए। इसके बाद पीएनबी और एसबीआई के दो खातों से 3 लाख 98 हजार 984 रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए गए।

Cyber Fraud : डॉ. सिंह ने ठगी का अहसास होते ही पांच घंटे के भीतर अपने खाते ब्लॉक कराए और केन्द्रीय पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कई संदिग्ध खातों को सीज किया, लेकिन तब तक ठग अधिकांश रकम निकाल चुके थे। सीज किए गए खातों में महज तीन हजार रुपए ही होल्ड हो पाए।

Cyber Fraud : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सोमवार से जांच शुरू करेगी। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अफसर बनकर की जा रही साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को उजागर कर दिया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019