CG News : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पर्यटन मंत्री के काफिले के साथ चल रही फॉलो पायलटिंग गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक हेड कांस्टेबल को भी चोटें आई हैं।
CG News : हादसे में CAF जवान का हाथ टूट गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायल हेड कांस्टेबल का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।
CG News : जानकारी के मुताबिक, 1 जनवरी को ऐतिहासिक और पुरातात्विक नगरी सिरपुर में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल निरीक्षण पर पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद मंत्री वापस लौट रहे थे, इसी दौरान उनके काफिले की फॉलो पायलटिंग गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।
CG News : घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


