Raipur City News: Union Home Minister Amit Shah reached Raipur, CM Vishnudev Sai gave a grand welcome.
Raipur City News : रायपुर। अमित शाह के रायपुर आगमन पर राजधानी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
Raipur City News : एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और सांसद भी मौजूद रहे। ओ.पी. चौधरी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी केंद्रीय गृहमंत्री का अभिनंदन किया। बताया जा रहा है कि अमित शाह छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
Raipur City News : एयरपोर्ट से निकलने के बाद उनका काफिला सीधे मेफेयर होटल के लिए रवाना हुआ, जहां पार्टी और प्रशासनिक बैठकों का कार्यक्रम प्रस्तावित है। केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Raipur City News : गृहमंत्री का पूरा शेड्यूल
18 मई रविवार का शेड्यूल
सुबह 10:15 बजे रायपुर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल परेड ग्राउंड से डायल 112 की नई आधुनिक गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना.
सुबह 11:45 बजे बस्तर जिले के नेतानार में जन सुविधा केंद्र का भव्य शुभारंभ करेंगे.
दोपहर 1:00 बजे जगदलपुर अमर वाटिका पहुंचकर अमर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि
दोपहर 2:00 बजे जगदलपुर बादल अकादमी में वृहद संवाद कार्यक्रम
शहीदों के परिजनों, CAPF और राज्य के विशेष सुरक्षा बलों, पुलिस अधिकारियों से करेंगे मुलाकात
नक्सल पीड़ितों और स्थानीय समाज के प्रबुद्ध प्रतिनिधियों से जमीनी स्तर पर होगी चर्चा
शाम 6:30 बजे बादल अकादमी में ‘बस्तर के संग’ लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि
बस्तर की जनजातीय कला और संस्कृति का करेंगे अवलोकन
19 मई सोमवार का शेड्यूल
जगदलपुर में महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय कार्यक्रम का करेंगे नेतृत्व
शीर्ष नीतिगत और प्रशासनिक बैठकों में लेंगे हिस्सा
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जन सुविधाओं के विस्तार पर रहेगा जोर

