Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पेड़ पर लटकती मिली प्रधान आरक्षक की लाश, दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस

CG News: Head constables body found hanging from a tree, missing for two days, police engaged in investigation
X

CG News: Head constable’s body found hanging from a tree, missing for two days, police engaged in investigation

CG News : कवर्धा। जिले में पुलिस विभाग से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दो दिनों से लापता प्रधान आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय बहादुर सिंह मेरावी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम रेंगाखार के निवासी थे और वर्तमान में पुलिस लाइन कवर्धा में रह रहे थे।

CG News : जानकारी के अनुसार, बहादुर सिंह मेरावी एसआईबी शाखा में पदस्थ थे और इन दिनों पुलिस मुख्यालय रायपुर में अटैच चल रहे थे। परिजनों के मुताबिक, वे पिछले दो दिनों से अपनी मोटरसाइकिल समेत लापता थे। परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा था, तभी रविवार सुबह लालपुर खार इलाके में एक पेड़ पर उनका शव लटका मिला।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

CG News : मामले को लेकर एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बहादुर सिंह मेरावी पूर्व में दुष्कर्म के एक मामले में जेल जा चुके थे और फिलहाल जमानत पर बाहर थे। उन पर उनकी प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था। इसी मामले के बाद उन्हें विभागीय तौर पर रायपुर पीएचक्यू अटैच किया गया था।

CG News : कवर्धा पुलिस के मुताबिक, शव की स्थिति को देखते हुए आशंका है कि जवान की मौत दो दिन पहले ही हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019