Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : गर्भवती पत्नी की पिटाई के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दी लोहे की रॉड, मां के साथ गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: After beating his pregnant wife, he inserted an iron rod into her private parts, the mother and the unborn child also died, the accused arrested.
X

CG Crime: After beating his pregnant wife, he inserted an iron rod into her private parts, the mother and the unborn child also died, the accused arrested.

CG Crime : सरगुजा। जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि आरोपी ने पहले पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट की और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी। इस खौफनाक घटना में महिला के साथ गर्भ में पल रहे तीन महीने के मासूम की भी मौत हो गई। घटना के खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

CG Crime : जानकारी के मुताबिक, मामला मणिपुर थाना क्षेत्र के भीट्टीकला लेमर घाट का है। आरोपी प्रदीप अगरिया घटना के बाद गंभीर हालत में पत्नी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल छोड़कर फरार हो गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी।

CG Crime : पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस को भी झकझोर कर रख दिया। महिला के शरीर पर 18 से ज्यादा गंभीर चोटों के निशान मिले, जबकि उसके प्राइवेट पार्ट से करीब 10 सेंटीमीटर लंबी लोहे की रॉड बरामद हुई। जांच में यह भी सामने आया कि मृतका तीन महीने की गर्भवती थी, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।

CG Crime : मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मणिपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप अगरिया को खैरबार गंझा डांड डेम के पास से गिरफ्तार कर लिया हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019