PM Narendra Modi Raipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Twitter account..''@narendramodi'' में छाया रहा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का रजत जयंती उत्सव, लगातार 19 ट्वीट में छत्तीसगढ़ की मिट्टी, मेहनत और मन को किया सलाम, हर ट्वीट में छत्तीसगढ़ की प्रशंसा,देखें पीएम की पोस्ट
PM Narendra Modi Raipur Visit: रायपुर। एक नवंबर 2025 का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास का एक असाधारण दिन बन गया। राज्य निर्माण की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन केवल एक औपचारिक भागीदारी नहीं था, बल्कि एक जीवंत संवाद था जनता, संस्कृति और आत्मा से जुड़ने का। यह दौरा जितना प्रतीकात्मक था, उतना ही रणनीतिक भी।
PM Narendra Modi Raipur Visit: यह पहली बार हुआ जब प्रधानमंत्री ने किसी राज्य के दौरे के बाद एक नहीं, बल्कि उन्नीस ट्वीट लगातार किए और हर ट्वीट में छत्तीसगढ़ की मिट्टी, मेहनत और मन को सलाम किया। इस ट्वीट में शामिल है छत्तीसगढ़ में हुए गरिमामय आयोजन की तस्वीरें और वीडियो….
डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ विकास की नित-नई ऊंचाइयों को छू रहा है। नवा रायपुर अटल नगर में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में शामिल होकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। जय जोहार! https://t.co/qWkIhZ0joo
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के समय हम सभी ने ‘देव से देश’ और ‘राम से राष्ट्र’ का संकल्प लिया था। उनके ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी हमें उनके आदर्शों को साकार करना है। pic.twitter.com/rfmaXxJRWL
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025
‘नागरिक देवो भव:’ ही हमारे सुशासन का मंत्र है। इसीलिए यहां हमें ऐसे कानूनों पर बल देना है, जिससे रिफॉर्म्स को गति मिलने के साथ ही जनता-जनार्दन का जीवन भी ज्यादा से ज्यादा आसान हो। pic.twitter.com/ZESRBe5KPr
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025
मुझे प्रसन्नता है कि जिस प्रकार हमारी नई संसद की गैलरियां भारत के लोकतंत्र को प्राचीनता से जोड़ती हैं, उसी प्रकार छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में भी विरासत और विकास का अनूठा संगम है। pic.twitter.com/9Slu3Yagzh

मुझे विश्वास है कि डिजिटल सुविधाओं से सुसज्जित छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन आने वाले दशकों के लिए राज्य की नीति, नियति और नीतिकारों का अहम केंद्र बनेगा। यहां लिए गए निर्णय छत्तीसगढ़ के भविष्य को संवारेंगे। pic.twitter.com/sLPsgmLb6x
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025
आज जब छत्तीसगढ़ विधानसभा के भव्य और आधुनिक नए भवन के साथ-साथ श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा का भी अनावरण हुआ है, तो मन में यही भाव व्यक्त हो रहे हैं… pic.twitter.com/egn81w0a5L
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025
हमने 11 साल पहले छत्तीसगढ़ समेत पूरे भारत को नक्सलवाद-माओवादी आतंक से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया था, जिसके नतीजे आज पूरा देश देख रहा है। मुझे खुशी है कि छत्तीसगढ़ के उन इलाकों में भी आज विकास की धारा बह रही है, जो दशकों तक इस आतंक के गढ़ रहे थे। pic.twitter.com/0RjQt0GFyz
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025
छत्तीसगढ़ के हमारे आदिवासी समाज ने भारत की विरासत और विकास के लिए अतुलनीय योगदान दिया है। आज उन्हें समर्पित जिस शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का शुभारंभ हुआ है, वो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता रहेगा। pic.twitter.com/kT071Xj2SS
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025
25 साल पहले छत्तीसगढ़ के निर्माण के साथ श्रद्धेय अटल जी ने जो बीज बोया था, वो आज विकास का वटवृक्ष बन चुका है। इस दौरान यहां के मेरे भाई-बहनों ने अनगिनत उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन्हें देखकर सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है! pic.twitter.com/eyheff7hkI
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025
छत्तीसगढ़ की स्थापना के रजत महोत्सव में मुझे आशीर्वाद देने आए राज्य के मेरे परिवारजनों का कोटि-कोटि अभिनंदन!
जय जोहार! pic.twitter.com/iaLQqRW9YF
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025
छत्तीसगढ़ में अपने उन गरीब भाई-बहनों से मिलकर बहुत संतोष का अनुभव हुआ, जिन्हें आज पक्का घर मिला है। अपने घर की चाबी पाकर उनके चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी। pic.twitter.com/PxNugkYFON
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025
छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदायों के अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति को समर्पित जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का आज नवा रायपुर अटल नगर में शुभारंभ किया। इस दौरान संग्रहालय का अवलोकन करने के साथ ही शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक के उद्घाटन और उनकी प्रतिमा के अनावरण का भी सौभाग्य… pic.twitter.com/XGEtXTfxcH
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025
नवा रायपुर अटल नगर में ब्रह्माकुमारी मेडिटेशन सेंटर ‘शांति शिखर’ के शुभारंभ का सौभाग्य मिला। इस केंद्र की भव्यता इसके आधुनिक और आध्यात्मिक स्वरूप में झलकती है। इस आध्यात्मिक आंदोलन को हमने वटवृक्ष के रूप में विस्तार लेते हुए देखा है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य संस्थान साधना,… pic.twitter.com/t56jngvNy2
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025
छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन के उद्घाटन समारोह में भारी संख्या में आए मेरे परिवारजनों की खुशी ने राज्य की 25वीं वर्षगांठ की रौनक को और बढ़ा दिया। pic.twitter.com/mObx5D0HOY
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर में आज का संवाद बहुत विशेष और दिल को छू लेने वाला रहा। श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में उन बहादुर बच्चों से बातचीत करने का सौभाग्य मिला, जो जन्मजात हृदय रोगों को मात दे चुके हैं। उत्साह और उमंग से भरी इनकी बातों ने एक नई ऊर्जा से भर दिया। pic.twitter.com/uoIaK6Rhej
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025
छत्तीसगढ़ में आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा के अनावरण का सुअवसर मिला। यहां के नवा रायपुर अटल नगर में उनकी यह प्रतिमा हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में पौधारोपण भी किया। pic.twitter.com/itslDSI1ZJ
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025
‘विकसित छत्तीसगढ़’ की यात्रा को और रफ्तार देने के लिए नवा रायपुर अटल नगर में निर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के उद्घाटन का सौभाग्य मिला। ग्रीन बिल्डिंग की अवधारणा से बना यह भवन ना सिर्फ सौर ऊर्जा से संचालित होगा, बल्कि वर्षा जल को भी सहेजेगा। pic.twitter.com/iaAdPoNpc6
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर के रोड शो में मेरे परिवारजनों ने जिस जोश, उत्साह और सांस्कृतिक परंपरा के साथ स्वागत किया, वह अभिभूत कर देने वाला है। pic.twitter.com/8Lyhqb6dBC
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025