Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PM Narendra Modi Raipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Twitter account.."@narendramodi" में छाया रहा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का रजत जयंती उत्सव, लगातार 19 ट्वीट में छत्तीसगढ़ की मिट्टी, मेहनत और मन को किया सलाम, हर ट्वीट में छत्तीसगढ़ की प्रशंसा,देखें पीएम की पोस्ट

Asian News
PM Narendra Modi Raipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Twitter account..@narendramodi में छाया रहा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का रजत जयंती उत्सव, लगातार 19 ट्वीट में छत्तीसगढ़ की मिट्टी, मेहनत और मन को किया सलाम, हर ट्वीट में छत्तीसगढ़ की प्रशंसा,देखें पीएम की पोस्ट
X

PM Narendra Modi Raipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Twitter account..”@narendramodi” में छाया रहा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का रजत जयंती उत्सव, लगातार 19 ट्वीट में छत्तीसगढ़ की मिट्टी, मेहनत और मन को किया सलाम, हर ट्वीट में छत्तीसगढ़ की प्रशंसा,देखें पीएम की पोस्ट

PM Narendra Modi Raipur Visit: रायपुर। एक नवंबर 2025 का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास का एक असाधारण दिन बन गया। राज्य निर्माण की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन केवल एक औपचारिक भागीदारी नहीं था, बल्कि एक जीवंत संवाद था जनता, संस्कृति और आत्मा से जुड़ने का। यह दौरा जितना प्रतीकात्मक था, उतना ही रणनीतिक भी।

PM Narendra Modi Raipur Visit: यह पहली बार हुआ जब प्रधानमंत्री ने किसी राज्य के दौरे के बाद एक नहीं, बल्कि उन्नीस ट्वीट लगातार किए और हर ट्वीट में छत्तीसगढ़ की मिट्टी, मेहनत और मन को सलाम किया। इस ट्वीट में शामिल है छत्तीसगढ़ में हुए गरिमामय आयोजन की तस्वीरें और वीडियो....

डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ विकास की नित-नई ऊंचाइयों को छू रहा है। नवा रायपुर अटल नगर में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में शामिल होकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। जय जोहार! https://t.co/qWkIhZ0joo

— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025

‘नागरिक देवो भव:’ ही हमारे सुशासन का मंत्र है। इसीलिए यहां हमें ऐसे कानूनों पर बल देना है, जिससे रिफॉर्म्स को गति मिलने के साथ ही जनता-जनार्दन का जीवन भी ज्यादा से ज्यादा आसान हो। pic.twitter.com/ZESRBe5KPr

— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025

मुझे प्रसन्नता है कि जिस प्रकार हमारी नई संसद की गैलरियां भारत के लोकतंत्र को प्राचीनता से जोड़ती हैं, उसी प्रकार छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में भी विरासत और विकास का अनूठा संगम है। pic.twitter.com/9Slu3Yagzh


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019