UP News : मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने मातृत्व को मात दे दी। शनिवार शाम कछवा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में 35 वर्षीय संगीता ने अपने दो मासूम बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
UP News : पुलिस के अनुसार, संगीता ने अपने बेटे शिवांश 3 साल 8 महीने और शुभंकर 14 महीने के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उनकी जान ले ली। इसके बाद उसने नारियल की रस्सी से कच्चे घर की छत से फांसी लगा ली। घटना के समय उसका पति हरिश्चंद्र घर पर नहीं था। जब वह लौटा, तो घर का दरवाजा बंद था। अंदर झांककर उसने जो देखा, उससे उसके होश उड़ गए।
UP News : एसएचओ अमरजीत सिंह और सीओ अमर बहादुर ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला मानसिक रूप से अस्थिर थी। वह शनिवार सुबह ही अपने मायके चंदौली जिले से ससुराल लौटी थी।
UP News : पड़ोसियों ने बताया कि संगीता अक्सर अकेली रहती थी और अवसाद में दिखती थी। शनिवार को उसने घर बंद किया और कुछ देर बाद यह भयावह घटना घट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


