Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : ऑर्गेनिक पोहा बताकर ब्राउन शुगर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 18 ग्राम ड्रग्स जब्त

MP News
X

MP News

MP News : इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 18 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों का आरोप है कि वे ब्राउन शुगर को ‘ऑर्गेनिक पोहा’ और ‘ऑर्गेनिक दलिया’ के लेबल वाले पाउच में पैक कर बेचते थे।

मध्य प्रदेश में नशीले पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की निगरानी लगातार जारी है। इसी क्रम में मंदिर क्षेत्र के पास क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी छोटे पैकेट में ब्राउन शुगर तैयार कर सप्लाई कर रहे थे।

MP News : जांच में सामने आया नया तरीका
पुलिस ने बताया कि आरोपी ब्राउन शुगर को ऑर्गेनिक पोहा और ऑर्गेनिक दलिया के लेबल वाले पाउच में पैक कर बाजार में बेचते थे। यह तरीका लोगों को भ्रमित करने और अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई को छुपाने के लिए अपनाया गया था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी शहर के बाहर और कोरियर माध्यम से भी ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे।

MP News : जब्त सामग्री और आरोपियों की जानकारी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक, इलेक्ट्रॉनिक मशीन, तौल उपकरण और तैयार पाउच भी जब्त किए हैं। पूछताछ में एक आरोपी की पहचान खजराना का रहने वाला बताया गया, जबकि दूसरा आरोपी छोटी ग्वालटोली क्षेत्र का निवासी है। दोनों के खिलाफ पहले से ही लगभग एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

MP News : पुलिस कार्रवाई
क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019