CG Crime : दंतेवाड़ा। जिले में एक बेहद गंभीर और डरावनी वारदात सामने आई है। कुंदेली गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास एक महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को महिला के साथ रेप किए जाने के संकेत मिले हैं, जिसके बाद उसकी निर्मम हत्या की गई।
CG Crime : जानकारी के अनुसार, मृतिका नवरात्री के दौरान भांसी के मासापारा देवी मंदिर में पूजा-पाठ कर रही थी। दशहरे के दिन वह अपने गांव कुंदेली लौट रही थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसे उठाकर जंगल ले गए। मृतिका के शरीर पर खरोंच और गहरे निशान मिले हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि दरिंदों ने महिला को जबरन घसीटते हुए जंगल में ले जाकर मार डाला।
CG Crime : पुलिस ने घटना स्थल से महिला का मोबाइल फोन भी बरामद किया, जो फ्लाइट मोड पर था। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों का संकलन कर रही है। सीपीआई ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताया है।
CG Crime : सीपीआई के जिला सचिव और जिला पंचायत सदस्य जीतेन्द्र सोरी ने कहा कि बस्तर में पहले ऐसी घटनाएं नहीं होती थीं और अगर एक सप्ताह के भीतर आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। ग्रामीणों में भी आक्रोश है। उनका कहना है कि सुरक्षा बलों की उपस्थिति के बावजूद इस तरह की वारदात होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


