Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : मोहर्रम पर आज निकलेगा मातमी जुलूस, यातायात पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Asian News
CG News : मोहर्रम पर आज निकलेगा मातमी जुलूस, यातायात पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
X

CG News : मोहर्रम पर आज निकलेगा मातमी जुलूस, यातायात पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

CG News : रायपुर : यौमे आशूरा के अवसर पर शुक्रवार (26 जून) को रायपुर शहर के विभिन्न इलाकों से ताजिया और मातमी जुलूस निकलेंगे। इसी को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जुलूस दोपहर करीब 2 बजे शुरू होकर रात 10 बजे चौबे कॉलोनी स्थित करबला तालाब पर समाप्त होगा।

CG News : मोमिनपारा से निकलेगा प्रमुख मातमी जुलूस

हैदरी मस्जिद ट्रस्ट के मुतवल्ली हैदर अली के अनुसार, मोमिनपारा से दोपहर 4 बजे मुख्य मातमी जुलूस निकलेगा। इसमें कलात्मक ताजिए और अलम शामिल होंगे। जुलूस मोमिनपारा, आजाद चौक, आमापारा और जीई रोड होते हुए करबला तालाब पहुंचेगा।

CG News : धार्मिक कार्यक्रम और शामे गरीबां

सुबह 11 बजे हैदरी मस्जिद में यौमे आशूरा की नमाज अदा की जाएगी। दोपहर 1:30 बजे मरसियाख्वानी का आयोजन होगा। जुलूस करबला तालाब पहुंचने के बाद शामे गरीबां की मजलिस होगी, जिसमें इलाहाबाद के मौलाना सैय्यद मोहम्मद अली गौहर खिताब करेंगे।

CG News : ट्रैफिक डायवर्ट और यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने जुलूस मार्गों पर चरणबद्ध ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान तैयार किया है। नूरानी चौक, पंडरी बस स्टैंड, मौदहापारा, गुरुनानक चौक, राठौर चौक, रामसागरपारा, मोमिनपारा, आजाद चौक, आमापारा और आरकेसी के सामने से गुजरने वाले मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा।

रायपुर शहर और जीई रोड से दुर्ग-भिलाई जाने वाले वाहनों को शास्त्री चौक से महिला थाना चौक, कालीबाड़ी चौक, पचपेड़ी नाका और रिंग रोड-1 से डायवर्ट किया जाएगा। सिटी बसों का संचालन भी परिवर्तित मार्गों से होगा। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक जीई रोड के मुख्य मार्ग का उपयोग न करें और पहले से वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाकर निकलें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019