Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : सीएम मोहन यादव ने 13 जिलों के किसानों को दी 653.34 करोड़ की राहत राशि, बोले- किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता

MP News
X

MP News

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाढ़ और पीला मोजेक बीमारी से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत प्रदान की। भोपाल के समत्व भवन से वर्चुअल संवाद के दौरान उन्होंने सिंगल क्लिक के जरिए 13 जिलों के किसानों के खातों में 653.34 करोड़ रुपये की राहत राशि हस्तांतरित की। सीएम ने कहा, किसानों का कल्याण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

MP News : सीएम डॉ. यादव ने प्रभावित किसानों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार हर कदम पर किसानों के साथ है। राहत राशि का हस्तांतरण बाढ़ और पीला मोजेक जैसी प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई के लिए किया गया।

MP News : यह राशि 13 जिलों के उन किसानों को दी गई, जिनकी फसलें बाढ़ और पीला मोजेक बीमारी से नष्ट हो गई थीं। सीएम ने कहा, किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत को सम्मान और सुरक्षा देना हमारा कर्तव्य है। इस पहल से हजारों किसान परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019