Bihar News
Bihar: पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दशहरा से पहले विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने बिहार महादलित विकास मिशन के तहत कार्यरत विकास मित्रों को टैबलेट खरीदने के लिए 25,000 रुपये की एकमुश्त राशि, परिवहन भत्ता 1900 से बढ़ाकर 2500 रुपये और स्टेशनरी भत्ता 900 से 1500 रुपये प्रतिमाह करने का ऐलान किया। इससे विकास मित्रों को कल्याणकारी योजनाओं के डाटा संधारण और क्षेत्र भ्रमण में सुविधा होगी।
Bihar: साथ ही, महादलित, दलित, अल्पसंख्यक और अति पिछड़ा वर्ग के बच्चों की शिक्षा और अक्षर आंचल योजना के तहत महिलाओं को साक्षर बनाने में योगदान देने वाले शिक्षा सेवकों (तालिमी मरकज सहित) को स्मार्टफोन खरीदने के लिए 10,000 रुपये की राशि दी जाएगी। शिक्षण सामग्री के लिए प्रति केंद्र वार्षिक राशि 3405 से बढ़ाकर 6000 रुपये की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और डिजिटल कार्यों में सहूलियत के लिए लिया गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


