Accident : मोतिहारी में सड़क हादसा : पिकअप-टेंपो की टक्कर में 4 की मौत; कई घायल

UP Accident: Three passengers killed after being hit by a reversing bus; CM Yogi expresses grief.
UP Accident: Three passengers killed after being hit by a reversing bus; CM Yogi expresses grief.
Accident : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी-बेतिया एनएच-28बी पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Accident : हादसे में मासूम समेत चार लोगों की गई जान
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टेंपो मोतिहारी से बेतिया की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों में करीब 10 वर्षीय एक बच्चे के शामिल होने की जानकारी सामने आई है, जबकि अन्य मृतकों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।
Accident : घायलों को बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया।
Accident : पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।


