MP Accident : उदयपुरा। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम सिलारी के पास एक स्विफ्ट कार के अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने की दर्दनाक घटना सामने आई है। इस भीषण हादसे में कार सवार चार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
MP Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति इतनी तेज थी कि चालक इसका नियंत्रण खो बैठा, जिसके परिणामस्वरूप यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। हादसे में रवि गढ़वाल (35) और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
MP Accident : घायलों में चालक सुमित गढ़वाल (30) और लक्ष्मी गढ़वाल (28) शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


