UP NEWS
UP NEWS: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विभिन्न गांवों में रात के समय संदिग्ध ड्रोन उड़ने की खबरों और चोरी की अफवाहों ने लोगों में दहशत फैला दी है। कई स्थानों पर ग्रामीण रातभर पहरा देते नजर आए। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ड्रोन के दुरुपयोग पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया और दोषियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट व आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए।
UP NEWS: सीएम ने अफवाह फैलाने और डर पैदा करने की कोशिशों को बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी। उन्होंने प्रमुख सचिव (गृह) और पुलिस महानिदेशक को सभी जिलों में ड्रोन गतिविधियों की समीक्षा और कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा, नियमित पेट्रोलिंग और ड्रोन मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
UP NEWS: मेरठ पुलिस ने सोशल मीडिया पर ड्रोन से संबंधित 28 फर्जी पोस्ट चिह्नित कीं, जिनमें इंस्टाग्राम पर 19, फेसबुक पर 7 और एक्स पर 2 पोस्ट शामिल हैं। इनके खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज किए गए और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
