Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: यूपी के 12 जिलों में बाढ़, योगी ने 11 मंत्री उतारे; 71 जिलों में अलर्ट, काशी में खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा

Asian News
UP News: यूपी के 12 जिलों में बाढ़, योगी ने 11 मंत्री उतारे; 71 जिलों में अलर्ट, काशी में खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा
X

यूपी के 12 जिलों में बाढ़, योगी ने 11 मंत्री उतारे; 71 जिलों में अलर्ट, काशी में खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा

UP News: लखनऊ। यूपी में बाढ़ से हालात अब बिगड़ने लगे हैं। प्रयागराज, काशी समेत 12 जिलों में बाढ़ आई हुई है। सीएम योगी ने बाढ़ से राहत-बचाव के लिए मंत्रियों की स्पेशल टीम-11 बनाई है। वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का पानी एक लाख से अधिक घरों में घुस गया है। श्मशान घाट डूब गए हैं। सड़कों पर नावें चल रही हैं।

UP News: काशी में हजारों लोगों ने घर छोड़ दिया है। यहां गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। सुबह 6 बजे गंगा का जलस्तर 71.4 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि यहां खतरे का निशान 71.2 मीटर है। ऐसे में गंगा खतरे से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

यूपी के 12 जिलों में बाढ़, योगी ने 11 मंत्री उतारे; 71 जिलों में अलर्ट, काशी में खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा

UP News: प्रयागराज के गोविंदपुर में बाढ़ में SDM की गाड़ी फंस गई। NDRF और SDRF के जवानों ने ट्रैक्टर से खींचकर गाड़ी को बाहर निकाला। लखनऊ में सुबह से एक घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया।

UP News: सड़क पर आ गए मगरमच्छ

लखीमपुर खीरी में नदी से निकलकर मगरमच्छ सड़क पर आ गए। सिंघाई थाने के पास मौजूद लोगों ने जब उन्हें देखा तो घबरा गए। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग के पहुंचने से पहले मगरमच्छ भाग गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019