Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : बीएमडब्ल्यू कार के सनरूफ में डांस कर वीडियो बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने की कार्रवाई

CG News: Making a video of dancing in the sunroof of a BMW car proved costly, police took action.
X

CG News: Making a video of dancing in the sunroof of a BMW car proved costly, police took action.

CG News : बिलासपुर। जिले में लग्ज़री कार के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट और डांस का वीडियो बनाना युवकों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर चकरभाठा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएमडब्ल्यू कार को जब्त कर लिया है।

CG News : बताया जा रहा है कि बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार क्रमांक सीजी 10 सीए 3999 में युवक अपनी महिला मित्र के साथ सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो बना रहा था। इंस्टाग्राम पर वायरल हुए वीडियो में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी दिखाई दे रही थी।

CG News : मामले को गंभीरता से लेते हुए चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया। चालक प्रतीक लूथर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने समेत यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

CG News : हाईवे पर इस तरह के स्टंट और वीडियो शूट को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019