Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : मनेन्द्रगढ़ में ACB का बड़ा एक्शन, बिजली विभाग के JE और लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार

CG News: Major action by ACB in Manendragarh, JE and lineman of electricity department arrested while taking bribe
X

CG News: Major action by ACB in Manendragarh, JE and lineman of electricity department arrested while taking bribe

CG News : मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता (JE) और लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद पूरे बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।

CG News : जानकारी के अनुसार डोमनापारा निवासी किसान रमेश ने अपने खेत में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि कनेक्शन जारी करने के एवज में कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

CG News : पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो के अंबिकापुर कार्यालय में दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। सोमवार को टीम ने मनेन्द्रगढ़ में दबिश देकर दोनों आरोपियों को 9,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

CG News : कार्रवाई के दौरान ACB अधिकारियों ने रिश्वत की रकम जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019