CG Crime : हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़, लाखों रूपए की मादक पदार्थ के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार...
CG Crime : दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। मोहन नगर थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में 12 लाख रुपये कीमत की 150 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 53,150 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के पर्दाफाश की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
CG Crime : एएसपी सुखनंदन राठौर के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सिकोला भाठा क्षेत्र में हेरोइन बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस और साइबर यूनिट की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरुदेव सिंह बीरक (54) निवासी फिरोजपुर, पंजाब और राजविंदर सिंह उर्फ लड्डू (32) निवासी तालवंडी दासोदा सिंह, अमृतसर (वर्तमान पता वैशाली नगर, भिलाई) के रूप में हुई है।

CG Crime : पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पंजाब से हेरोइन लाकर दुर्ग में सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने गुरुदेव सिंह के पास से एक काले बैग में रखी प्लास्टिक पन्नी में 150 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही मौके से नकद राशि और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

