Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग पर बड़ी पहल, केंद्र सरकार ने शुरू की नियुक्तियों की प्रक्रिया...

Dev Verma
8th Pay Commission
X

8th Pay Commission

8th Pay Commission : नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग की दिशा में औपचारिक कदम बढ़ा दिए हैं। वित्त मंत्रालय ने आयोग के लिए 35 पदों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह पहल आयोग के जल्द गठन और उसके कामकाज को व्यवस्थित करने की दिशा में एक अहम संकेत है।

8th Pay Commission : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त मंत्रालय द्वारा 17 अप्रैल 2025 को जारी सर्कुलर में बताया गया है कि 8वें वेतन आयोग के लिए 35 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये नियुक्तियां निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुरूप की जाएंगी तथा इन पदों पर कार्यरत अधिकारी आयोग की स्थापना से लेकर उसके समापन तक अपनी सेवाएं देंगे। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है, और विभिन्न विभागों से योग्य अधिकारियों के नाम मांगे गए हैं।

8th Pay Commission : क्यों अहम है 8वां वेतन आयोग?
देशभर के लगभग 47.85 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68.62 लाख पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग से सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, इस आयोग में कुछ बड़े बदलाव संभावित हैं, जिनमें फिटमेंट फैक्टर की बढ़ोतरी सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वर्तमान में यह फैक्टर 2.57 है, जिसे बढ़ाकर 2.85 किया जा सकता है। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में सीधे इज़ाफा होगा।

8th Pay Commission : इसके साथ ही, मौजूदा महंगाई भत्ता (DA) को नई बेसिक सैलरी में समाहित करने का प्रस्ताव भी सामने आ सकता है, जिससे DA और अन्य भत्तों की गणना नए सिरे से होगी। हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रैवल अलाउंस (TA) में भी संशोधन किया जा सकता है, जो नए वेतन ढांचे के अनुसार होगा। पेंशनर्स को भी इस आयोग से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि आयोग द्वारा पेंशन में बढ़ोतरी और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए विशेष सिफारिशें दी जा सकती हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019