Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Israel Hamas War : इजरायली हमलों से गाजा दहला, 48 घंटे में 90 से ज्यादा लोगों की मौत...

Dev Verma
Israel Hamas War
X

Israel Hamas War

Israel Hamas War : गाजा : इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष ने एक बार फिर गाजा में भीषण तबाही मचाई है। बीते 48 घंटों में इजरायली सेना ने गाजा पर जबरदस्त मिसाइल हमले किए हैं, जिनमें अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों में यह खुलासा हुआ है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इन मृतकों में कितने आम नागरिक हैं और कितने हमास से जुड़े लड़ाके।

Israel Hamas War : महिलाएं और बच्चे भी चपेट में

गाजा के अस्पतालों से सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में कम से कम 15 आम नागरिक शामिल हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं। कुछ मिसाइलें उन शरणार्थी शिविरों में भी गिरीं, जहां लोग मानवीय क्षेत्र के तहत शरण लिए हुए थे। एक हमले में एक नाई की दुकान को भी निशाना बनाया गया है।

Israel-Hamas War: इजरायली बमबारी से गाजा में कोहराम! 21 फिलिस्तीनी मारे गए

Israel Hamas War : अस्पतालों में भारी दबाव

गाजा के अस्पताल घायल नागरिकों से पूरी तरह भर चुके हैं। सीमित संसाधनों और स्टाफ की कमी के चलते घायलों का इलाज कर पाना अब बेहद कठिन हो गया है। चिकित्सा संसाधनों की भारी कमी के चलते मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

Israel Hamas War : इजरायली सेना की रणनीति

इजरायल ने बयान जारी कर कहा है कि हमास के ठिकानों को निशाना बनाने की कार्रवाई जारी है और उनका लक्ष्य गाजा के कुछ "सुरक्षा क्षेत्रों" पर कब्जा करना है ताकि हमास पर बंधकों को रिहा करने और निरस्त्रीकरण के लिए दबाव बनाया जा सके। मार्च में संघर्षविराम टूटने के बाद से ही इजरायल ने हमलों की तीव्रता बढ़ा दी है।

Hamas Urges US To Put

Israel Hamas War : बढ़ता मानवीय संकट

गाजा की करीब 80% आबादी अब अपने घरों से विस्थापित हो चुकी है और हजारों लोग टेंटों में शरण लिए हुए हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि अक्टूबर 2023 से अब तक 50,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

Israel Hamas War : अकाल की आशंका

गाजा में स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, 95% से अधिक सहायता संगठन इजरायली बमबारी और नाकेबंदी के चलते अपनी सेवाएं बंद कर चुके हैं। सीमा क्रॉसिंग बंद होने से आटा, ईंधन और दवाओं की आपूर्ति ठप है। बेकरी और अन्य जरूरी सेवाएं भी बंद हो चुकी हैं, जिससे क्षेत्र में अकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।

गाजा में मौत बांट रही इजरायल-हमास जंग, अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत  | Israel-Hamas War: Death Count In Gaza Crosses 50,000 said Health Ministry

Israel Hamas War : अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया

इन हमलों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी आलोचना हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने इजरायल से स्वास्थ्य संस्थानों पर हमले रोकने की अपील की है। गाजा के सरकारी मीडिया कार्यालय ने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानूनों और जेनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन बताया है।

Israel Hamas War : स्थानीय नागरिकों की पीड़ा

जहां इजरायल अपनी कार्रवाइयों को आतंकवाद विरोधी बता रहा है, वहीं गाजा के स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन हमलों से सबसे ज्यादा आम जनता प्रभावित हो रही है। लगातार हो रही बमबारी और चिकित्सा संकट के बीच गाजा की जनता भय और असहायता में जीवन जीने को मजबूर है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019