CG News : पार्किंग में लगी भीषण आग, 10 बाइक और कार जलकर खाक...
बिलासपुर : CG News : बिलासपुर के तोरवा इलाके में स्थित वैशाली रीजेंसी अपार्टमेंट की पार्किंग में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। करीब 2:30 बजे लगी इस आग ने 10 बाइकों को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया, जबकि एक कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आग की लपटों और घने धुएं ने अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों की नींद उड़ा दी।
CG News : शॉर्ट सर्किट बना हादसे की वजह
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग अपना कहर बरपा चुकी थी। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पार्किंग में लगे एक होल्डर से चिंगारी निकलती दिखी थी, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई।
CG News : स्थानीय लोगों ने की बुझाने की कोशिश
स्थानीय निवासियों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि 10 बाइकें पूरी तरह जल गईं और एक कार को भी नुकसान पहुंचा। सूचना मिलने के बाद तोरवा पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

