Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Accident : पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, 2 लोग जिंदा जले, 3 घायल

Asian News
Accident : पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, 2 लोग जिंदा जले, 3 घायल
X

Accident : पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, 2 लोग जिंदा जले, 3 घायल

Accident : चंपावत। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रफ्तार ने एक बार फिर कहर ढाया है। पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान और बापरू के बीच एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Accident : कार में ब्लास्ट, मौके पर मचा कोहराम

घटना गुरुवार को हुई। कार में सवार लोग तेज रफ्तार में जा रहे थे, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। खाई में गिरते ही शॉर्ट सर्किट से कार में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दो लोगों को बचाया नहीं जा सका। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीन घायलों को निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

Accident : मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य संचालित किया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Accident : स्थानीय लोगों में आक्रोश

इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस खंड पर कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम अभी भी नाकाफी हैं। उन्होंने प्रशासन से खाई वाले क्षेत्र में क्रैश बैरियर लगाने और रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019