Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : नाले में नहाने गए दो मासूम नहीं लौटे घर, डूबने से दो चचेरे भाईयों की मौत

CG News : नाले में नहाने गए दो मासूम नहीं लौटे घर, डूबने से दो चचेरे भाईयों की मौत
X

CG News: Two young boys who went to bathe in a drain did not return home; two cousins ​​died by drowning.

CG News : कोंडागांव। फरसगांव विकासखंड के कोटपाड गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया। खेलते-कूदते घर से निकले दो मासूम चचेरे भाई नहाने के दौरान नाले के गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

CG News : बताया जा रहा है कि 6 वर्षीय साजन पोयाम और 7 वर्षीय ऋषभ पोयाम बुधवार को गांव के पास स्थित नाले में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों बच्चे गहरे गड्ढे में चले गए और पानी में डूब गए। देर शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उनकी तलाश शुरू की गई।

CG News : खोजबीन के दौरान नाले के किनारे बच्चों के कपड़े मिले, जिसके बाद ग्रामीणों ने पानी में तलाश अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद रात करीब 8 बजे दोनों मासूमों के शव नाले से बाहर निकाले गए। यह दृश्य देखकर परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

CG News : सूचना पर बड़ेडोगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019