Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर CM धामी ने लिया ‘रन फॉर योगा’ में भाग, बोले- योग जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त अभियान

Asian News
Uttarakhand : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर CM धामी ने लिया ‘रन फॉर योगा’ में भाग, बोले- योग जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त अभियान
X

Uttarakhand : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर CM धामी ने लिया ‘रन फॉर योगा’ में भाग, बोले- योग जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त अभियान

Uttarakhand : देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने योग को स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और अनुशासित जीवनशैली का आधार बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

Uttarakhand : योग भारत की प्राचीन धरोहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग और आध्यात्मिक साधना की तपोभूमि रही है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और ऋषि-मुनियों की परंपरा मानवता को स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश देती है। योग शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली वैज्ञानिक पद्धति है।

Uttarakhand : PM मोदी के प्रयासों से मिली वैश्विक पहचान

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से योग को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली। आज विश्व के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं।

Uttarakhand : युवाओं को योग अपनाने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ते तनाव और स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग संतुलित जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य और देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।

Uttarakhand : उत्तराखंड को योग व वेलनेस का ग्लोबल हब बनाने का लक्ष्य

धामी ने बताया कि राज्य सरकार उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद और वेलनेस का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए नई योग नीति लागू कर रही है। योग प्रशिक्षकों को प्रोत्साहन, योग केंद्रों का विकास और योग आधारित रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने, नशामुक्त समाज निर्माण में योगदान देने और योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड के युवा योग को जनआंदोलन का रूप देकर स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019