CG News: भिलाई इस्पात संयंत्र ने रचा इतिहास...जानिए
भिलाई: सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एक दिन में 18,037 टन हॉट मेटल का उत्पादन कर नया इतिहास रच दिया है। यह उत्पादन संयंत्र के चारों ब्लास्ट फर्नेस से किया गया, जो कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा है।
भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) की यह ऐतिहासिक उपलब्धि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है। यह संयंत्र देश में स्टील उत्पादन का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है और लगातार अपनी क्षमता में सुधार करते हुए नए रिकॉर्ड बना रहा है।
संयंत्र के अधिकारियों ने इस उपलब्धि का श्रेय कर्मचारियों की मेहनत, तकनीकी उन्नति और संयंत्र के बेहतर प्रबंधन को दिया है। इस सफलता से भारतीय स्टील उद्योग को भी मजबूती मिलेगी और भविष्य में उत्पादन क्षमता को और बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


