Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : बच्ची के गले से अज्ञात महिला ने उड़ाई सोने की चेन, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Asian News
Raipur City News : बच्ची के गले से अज्ञात महिला ने उड़ाई सोने की चेन, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
X

Raipur City News: Unidentified woman snatches gold chain from girl’s neck; incident captured on CCTV.

Raipur City News : रायपुर। राजधानी के सबसे व्यस्त बाजारों में शुमार गोलबाजार में एक हैरान कर देने वाली चोरी की घटना सामने आई है। खरीदारी के लिए परिवार के साथ बाजार पहुंची एक महिला मीडियाकर्मी की मासूम बच्ची को शातिर चोर ने निशाना बना लिया। भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात महिला बच्ची के गले से सोने की चेन निकालकर फरार हो गई।

Raipur City News : जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने पति और बच्ची के साथ गोलबाजार में खरीदारी कर रही थीं। इसी दौरान भीड़भाड़ के बीच एक महिला उनके करीब पहुंची और बेहद सफाई से बच्ची के गले में पहनी सोने की चेन निकाल ली। घटना का पता तब चला जब परिवार ने बच्ची के गले में चेन गायब देखी।

Raipur City News : बताया जा रहा है कि चोरी हुई चेन का वजन करीब एक तोला था, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। घटना के बाद परिवार ने आसपास तलाश की, लेकिन आरोपी महिला का कोई पता नहीं चल सका।

Raipur City News : घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर चौंकाने वाले दृश्य सामने आए। फुटेज में एक संदिग्ध महिला बच्ची के गले से चेन निकालते हुए दिखाई दे रही है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019