Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : मानसून की चाल सुस्त, गर्मी का सितम बरकरार, प्रदेश में 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Asian News
CG Weather News : मानसून की चाल सुस्त, गर्मी का सितम बरकरार, प्रदेश में 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट
X

CG Weather News: Monsoon progress sluggish, scorching heat persists; 5-day alert issued for thunderstorms and rain across the state.

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। आमतौर पर इस समय तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार मानसून अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

CG Weather News : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कोई मजबूत मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं होने के कारण मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। यही वजह है कि बारिश की गतिविधियां सीमित हैं और कई क्षेत्रों में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है।

CG Weather News : जून के 21 दिन गुजर जाने के बावजूद प्रदेश में औसतन केवल 32.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। अभी तक किसी भी जिले में सामान्य बारिश का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। पिछले वर्ष 21 जून तक मानसून पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर चुका था, जबकि इस बार इसकी पहुंच बस्तर संभाग के सभी हिस्सों तक भी नहीं हो पाई है।

CG Weather News : मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। कुछ स्थानों पर लू जैसी परिस्थितियां भी बन सकती हैं।

CG Weather News : रविवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

CG Weather News : रायपुर में बादल और बारिश के आसार-

राजधानी रायपुर में सोमवार को आंशिक बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

CG Weather News : इन जिलों में यलो अलर्ट-

मौसम विभाग ने सोमवार सुबह सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, धमतरी और गरियाबंद जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाएं, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019