Railway News : ट्रेन यात्रियों के लिए एक बार फिर बड़ा झटका....
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
Railway News : ट्रेन यात्रियों के लिए एक बार फिर बड़ा झटका....
रायपुर। Railway News : रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर है। सारनाथ एक्सप्रेस और नौतनवा एक्सप्रेस को 22 से 26 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने परिचालनिक कारणों का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18201/18202) 22 से 26 फरवरी तक रद्द रहेगी।दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18205) 26 फरवरी को रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों के रद्द होने से बिहार और उत्तर प्रदेश की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।इन मार्गों पर पहले से ही सीटों की भारी मांग रहती है, ऐसे में वैकल्पिक ट्रेनों में भीड़ बढ़ सकती है।यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन पर अपडेट लेने की सलाह दी गई है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, परिचालनिक कारणों से ट्रेनों को रद्द किया गया है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है और उन्हें अन्य वैकल्पिक ट्रेनों से सफर करने की सलाह दी गई है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.