CG News: 2024-25 के बजट में प्रावधान राशि को 28 फरवरी के बाद खर्च करने पर प्रतिबंध, आदेश जारी...
CG News: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने 2024-25 के बजट में प्रावधान राशि के खर्च पर प्रतिबंध लगा दिया है। वित्त विभाग ने आज एक आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि 28 फरवरी के बाद कोई भी विभाग क्रय नहीं कर सकता।
इस आदेश में दस अलग-अलग बिंदुओं में दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिसका उद्देश्य अनावश्यक खर्च को रोकना है। वित्त विभाग के पत्र में कहा गया है कि वित्त वर्ष के अंतिम महीनों में कई विभागों द्वारा जल्दबाजी में केवल बजट का उपयोग करने के लिए, आवश्यकता न होने पर भी सामग्री का क्रय किया जाता है। इससे शासन की राशि अनावश्यक रूप से खर्च होती है, जो शासन के हित में नहीं है।
सरकार का यह कदम वित्तीय अनुशासन को बनाए रखने और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इस आदेश के बाद सभी विभागों को अपने खर्चों की योजना को पुनः विचार करने की आवश्यकता होगी, ताकि शासन की राशि का सही उपयोग हो सके।
पढ़िए आदेश की कॉपी –


