US Delta Force: वॉशिंगटन/काराकस। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला पर अमेरिकी वायुसेना ने राजधानी काराकस पर जमकर बम बरसाए और फिर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके देश से उठाकर बाहर ले जाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खूंखार मिशन को अंजाम देने के लिए ट्रंप ने अपनी खास डेल्टा फोर्स को तैनात किया था। इस फोर्स को इसी तरह के स्पेशल मिशन में लक्ष्य को नष्ट करने या पकड़ने के लिए बनाया गया है।
US Delta Force: इस मिशन के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट पर जानकारी देते हुए लिखा कि ,संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके नेता के खिलाफ सफलतापूर्वक एक बड़ा हमला किया है। इसमें अमेरिका की कई एजेंसियां शामिल थी। हालांकि ट्रंप ने यह खुलासा नहीं किया कि वह कौनसी एजेंसियां थी।
US Delta Force: क्या है डेल्टा फोर्स
अमेरिकी सेना में अपनी एक खास पहचान रखने वाली डेल्टा फोर्स को आधिकारिक तौर पर फर्स्ट स्पेशल फोर्सेज ऑपरेशनल डिटैचमैंट डेल्टा के नाम से जाना जाता है। यह अमेरिका की सबसे स्पेशल यूनिट है। इसका मुख्य काम आतंकवाद रोधी मिशनों को पूरा करने का है। अमेरिका की इस यूनिट ने भी 2019 में खूंखार आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के सरगना अबू बकर अल बगदादी को मौत के घाट उतारा था।
US Delta Force: रिपोर्ट के मुताबिक इस यूनिट को अमेरिकी प्रशासन कई कामों में उपयोग लेता है। इसमें डायरेक्ट ऐक्शन, बंधक बचाव मिशन और सीक्रेट मिशन भी शामिल होता है। यह यूनिट अक्सर अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के साथ मिलकर काम करती है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


