Vijay Malhotra
Vijay Malhotra: नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। 94 वर्षीय मल्होत्रा का जन्म 3 दिसंबर 1931 को लाहौर में हुआ था। वे दिल्ली के पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद और सांसद रहे। कुछ समय से वे अस्वस्थ थे और एम्स में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
Vijay Malhotra: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मल्होत्रा जी का जीवन सादगी और जनसेवा का प्रतीक था। उन्होंने जनसंघ के दौर से लेकर भाजपा की स्थापना तक संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Vijay Malhotra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मल्होत्रा जी ने दिल्ली में भाजपा को सशक्त बनाने के लिए अथक परिश्रम किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी उनके निधन पर शोक जताया। गुप्ता ने कहा कि उनका जीवन राष्ट्रनिष्ठा और अनुशासन का उदाहरण था।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


