Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : नकली सोने का सिक्का दिखाकर साढ़े 5 लाख की ठगी, MP-UP से चार गिरफ्तार

Asian News
MP News
X

MP News : खजुराहो। खजुराहो में नकली सोने के सिक्के दिखाकर ठगी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने निशांत सोनी के यहां दुकान पर 66 नकली सोने के सिक्के देकर 5 लाख 50 हजार रुपये ऐंठे और फरार हो गए थे।

MP News : जानकारी के अनुसार, यह घटना 28 मार्च को राजनगर कस्बे में हुई थी। अगले दिन निशांत सोनी ने राजनगर पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर से सूचना पाकर मोबाइल डिटेल और लोकेशन खंगाली और तीन आरोपियों को मध्य प्रदेश तथा एक को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से गिरफ्तार किया।

MP News : एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल ने बताया कि आरोपियों ने नकली सिक्के दिखाकर फरियादी से बड़ी रकम ऐंठी। सभी चार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019