Uttarakhand Big News : जनता के पैसे की बर्बादी...पढ़े पूरी स्टोरी
झबरेड़ा, उत्तराखंड राहुल सैनी
Uttarakhand Big News : सरकार के नुमाइंदे जनता के पैसों की किस तरह से बंदरबांट करने में लगे हुए है इस बात अंदाज़ा रूड़की लोकनिर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों की मिलीभगत से साफ तौर से लगाया जा सकता है आपको बता दे कि झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गाँव कोटवाल आलमपुर से बसवा खेड़ी जाने वाले मार्ग पर अबसे 5 महीने पहले ही 2 किलोमीटर के मार्ग का
Uttarakhand Big News : निर्माण रूड़की लोकनिर्माण विभाग द्वारा कराया गया था और इस निर्माण का पेमेंट भी कुछ समय पहले ही विभाग द्वारा ठेकेदार को कर दिया गया था पर मार्ग की सही हालत होने के बावजूद पी एम जी एस वाई विभाग द्वारा इस मार्ग को तोड़कर दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया जिसका विरोध स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किया गया, ग्रामीणों का आरोप है कि अच्छे खासी सड़क को तोड़कर दोबारा
बनाया जा रहा है जबकि हाल में ही इस सड़क का निर्माण किया गया था वही जब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जे ई से इस बारे में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कही बाहर होने की बात कह कर मामले से बचने का प्रयास किया । वही संबंधित मामले में लोकनिर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता से जानकारी लेनी चाही तो उनका कहना है
कि यह सड़क कुछ ही दिनों पहले उनके विभाग द्वारा बनाई गई थी और इसकी लागत एक सवा करोड़ रुपए के करीब रही होगी पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत इसे बनाया जा रहा है। वही और किसी तरह की कोई भी कार्यवाही करने की कोई बात नही कही गई

