Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : AC मैकेनिक बनकर घर में घुसे लुटेरे, गर्भवती महिला को बंधक बनाकर 70 लाख से ज्यादा की लूट

Asian News
MP News: Robbers entered the house posing as AC mechanics, took a pregnant woman hostage and looted over Rs 70 lakh.
X

MP News: Robbers entered the house posing as AC mechanics, took a pregnant woman hostage and looted over Rs 70 lakh.

MP News : डबरा। शहर के सिटी थाना क्षेत्र स्थित सचदेवा कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो बदमाश AC सर्विसिंग के बहाने एक घर में घुसे और गर्भवती महिला को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर लाखों रुपये की नकदी और कीमती जेवरात लूटकर फरार हो गए।

MP News : जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय दो युवक खुद को AC मैकेनिक बताकर पिंकी श्रीवास्तव के घर पहुंचे। शुरुआत में उन्होंने सर्विसिंग के नाम पर घर में प्रवेश किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने लगीं। जब महिला ने उनसे सवाल-जवाब किया तो बदमाशों ने अचानक पिस्तौल निकालकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

MP News : महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट की। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गर्भवती महिला का सिर ड्रेसिंग टेबल पर दे मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें भयभीत कर घर की अलमारी और लॉकर खंगालना शुरू कर दिया।

MP News : लुटेरों ने घर से करीब 4 लाख रुपये नकद और लगभग 60 से 70 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

MP News : दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट और गर्भवती महिला के साथ की गई बर्बरता ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019