UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025
UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025: लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल भर्ती 2025 के लिए संशोधित (रिवाइज्ड) नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नए नोटिफिकेशन के अनुसार ओबीसी कैटेगरी के पदों की संख्या बढ़ाई गई, जबकि जनरल कैटेगरी के पदों में कमी की गई है।
UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025: रिवाइज्ड पदों का विवरण
जनरल कैटेगरी – 3205 पद
ओबीसी – 2158 पद
अनुसूचित जाति (SC) – 1679 पद
अनुसूचित जनजाति (ST) – 160 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 792 पद
UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025: पहले जारी नोटिफिकेशन में पदों का वितरण इस प्रकार था
जनरल – 4165 पद
ओबीसी – 1441 पद
SC – 1446 पद
ST – 150 पद
EWS – 792 पद
UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025: आवेदन प्रक्रिया
UPSSSC लेखपाल भर्ती 2025 के लिए सफल UP PET 2025 उम्मीदवार 29 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 7994 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया
लेखपाल पद के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने UP PET 2025 में सफलता प्राप्त की हो।
UPSSSC ने यह कदम ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों द्वारा की गई मांग के मद्देनजर उठाया है, ताकि सभी योग्य उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
