Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायतों में 5 जनवरी से शुरू होगा कांग्रेस का मनरेगा बचाओ आंदोलन, CWC के निर्देश के बाद एक्शन में PCC

Asian News
Bengal Election 2026
X

Bengal Election 2026

CG News: रायपुर। मनरेगा कानून में किए गए संशोधन के खिलाफ कांग्रेस 5 जनवरी से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने जा रही है। यह फैसला दिल्ली में हुई कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की बैठक में लिया गया, जहां देशभर में मनरेगा के विरोध का ऐलान किया गया है।

CG News: प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार ने मनरेगा के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ की है। इसके जवाब में छत्तीसगढ़ की हर ग्राम पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।कांग्रेस मजदूरों को बताएगी कि नए कानून से काम की गारंटी कैसे कमजोर हो रही है और इसका सीधा असर उनकी रोजी-रोटी पर पड़ेगा।

CG News: मजदूरों की आजीविका पर सीधा हमला: बैज

आंदोलन की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार ने सुनियोजित तरीके से मनरेगा की मांग-आधारित व्यवस्था को कमजोर किया है। काम की कानूनी गारंटी खत्म कर रोजगार को बजट और प्रशासनिक फैसलों पर छोड़ दिया गया है।

CG News: बैज ने कहा, यह करोड़ों ग्रामीण मजदूरों की आजीविका पर सीधा हमला है और देश की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश है। कांग्रेस ने नए फंडिंग फॉर्मूले पर भी आपत्ति जताई है। पार्टी का आरोप है कि अब छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को योजना का 40% खर्च खुद उठाना होगा, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन पर असर पड़ेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019