UP News : चंदौली। जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। नेशनल हाईवे-19 पर एक ट्रक से करीब 1.20 करोड़ रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में झारखंड के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
UP News : जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुट्टी की बोरियों में छिपाकर अवैध शराब की बड़ी खेप ट्रक के जरिए ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर शनिवार को NH-19 स्थित ग्राम बरठी कमरौर के पास एक पेट्रोल पंप पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पेट्रोल भरवाने के लिए रुके एक ट्रक की तलाशी ली गई।
UP News : प्रारंभिक जांच में ट्रक में पुट्टी की बोरियां दिखाई दीं, लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 710 पेटियां अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुईं। बरामद शराब की कुल मात्रा 6325.92 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक अली बक्श, निवासी दुमका (झारखंड) को मौके से गिरफ्तार किया। इसके अलावा ट्रक को लोकेशन देकर मार्ग दिखा रही एक महिंद्रा बोलेरो के चालक मुरताज अंसारी, निवासी देवघर (झारखंड) को भी हिरासत में लिया गया।
UP News : दोनों आरोपियों के खिलाफ सैयदराजा थाने में बीएनएस और आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


