Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में 11 साल के बच्चे के दिल से निकला दुर्लभ कैंसर, बना रिकॉर्ड

Asian News
Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय ने चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यहां डॉक्टरों की टीम ने 11 साल के बच्चे के दिल से चिपके अत्यंत दुर्लभ और जटिल कैंसर (स्टेज-3 इनवेसिव थायमिक ट्यूमर) को सफलतापूर्वक निकालकर नया रिकॉर्ड बनाया है।

Raipur City News : डॉक्टरों के अनुसार, इस प्रकार का कैंसर आमतौर पर 40 से 60 वर्ष की उम्र के लोगों में पाया जाता है, जबकि इतनी कम उम्र में इसका मिलना बेहद दुर्लभ है। इससे पहले मेडिकल जर्नल में इस बीमारी का सबसे कम उम्र का मरीज 12 साल का दर्ज था, लेकिन इस सर्जरी ने उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

Raipur City News : इस जटिल ऑपरेशन को हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. कृष्णकांत साहू और उनकी टीम ने अंजाम दिया। ट्यूमर हृदय, मुख्य धमनियों और फेफड़ों से चिपका हुआ था, जिसे पूरी तरह निकालना लगभग असंभव माना जाता है। बावजूद इसके, डॉक्टरों ने आधुनिक तकनीक और हार्ट-लंग मशीन की मदद से इसे सफल बना दिया।

Raipur City News : ड्यूल एप्रोच से मिली सफलता-

ट्यूमर का आकार बड़ा और कई अंगों से जुड़ा होने के कारण सर्जरी के लिए ड्यूल एप्रोच तकनीक अपनाई गई। इसमें छाती की हड्डी और पसलियों दोनों जगह चीरा लगाकर ऑपरेशन किया गया। साथ ही फेफड़ों में फैले अन्य छोटे ट्यूमर भी हटाए गए, ताकि कैंसर दोबारा न फैले। करीब 4 घंटे तक चली इस सर्जरी के दौरान हार्ट के हिस्से की मरम्मत भी की गई और मरीज को चार यूनिट रक्त चढ़ाना पड़ा।

Raipur City News : 6 महीने में पूरी तरह स्वस्थ-

ऑपरेशन और रेडिएशन थेरेपी के बाद बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ है। उसने दोबारा स्कूल जाना शुरू कर दिया है और इस साल कक्षा छठवीं की परीक्षा भी दी है।

Raipur City News : मेडिकल जगत में सराहना-

इस दुर्लभ केस को राष्ट्रीय स्तर के कैंसर सर्जरी सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया, जहां इसे “बेस्ट पेपर अवार्ड” से सम्मानित किया गया। अब इसे अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जर्नल में प्रकाशित करने की तैयारी भी की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019