UP News
UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा, “निर्माण और शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। मेरी प्रार्थना है कि सभी शिल्पकारों और अभियंताओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। ‘आत्मनिर्भर और विकसित भारत’ के निर्माण में समर्पित हमारे सृजनशील श्रमिकों पर भगवान विश्वकर्मा की कृपा हमेशा बनी रहे।”
UP News : मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि तकनीकी विशेषज्ञ, कारीगर और हस्तशिल्पी देश और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में पारंपरिक कारीगर अपने हुनर के माध्यम से आजीविका अर्जित करते हैं और अपनी प्रतिभा से समाज को समृद्ध करते हैं।
UP News : पारंपरिक कारीगरों और हस्तशिल्पियों की प्रतिभा को निखारने और उनके व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए डबल इंजन सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। इनमें ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’, ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ और ‘एक जनपद एक उत्पाद योजना’ शामिल हैं। ये योजनाएं कारीगरों को प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी क्षमताओं को और मजबूत करने का काम कर रही हैं। विश्वकर्मा जयंती का यह पावन अवसर हमें सृजन और निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और गहरा करने की प्रेरणा देता है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


