UP में अब कोई माफिया नहीं…, असम में गरजे CM योगी, बोले- घुसपैठ और जमीन कब्जे पर सिर्फ NDA रोक लगा सकती है
UP News : बारपेटा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को असम के बारपेटा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जोरदार अंदाज में नजर आए। उन्होंने कहा कि असम के लोगों की जमीन पर कब्जा और घुसपैठ को सिर्फ एनडीए की सरकार ही रोक सकती है। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में माफिया राज समाप्त होने का दावा भी किया।
UP News : कांग्रेस और UDF पर तीखा हमला
सीएम योगी ने कांग्रेस और यूडीएफ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ एनडीए की सरकार भारत की संस्कृति, परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाने के साथ सुरक्षा और सुशासन दे रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस की सरकार ने 60 वर्षों तक असम में अराजकता, दंगे और घुसपैठ को बढ़ावा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और यूडीएफ ने असम की संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया और घुसपैठियों को ठिकाना देकर यहां की डेमोग्राफी बिगाड़ने का काम किया।
UP News : घुसपैठियों को निकाल बाहर करेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने भारत और भारतीयता का अपमान किया है। डबल इंजन सरकार ने फैसला किया है कि असम को घुसपैठ का अड्डा नहीं बनने देंगे। घुसपैठियों को निकाल बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस या यूडीएफ को मौका मिला, उन्होंने भारत और भारतीयता का अपमान किया।
UP News : विकास और सुशासन का दावा
सीएम योगी ने कहा कि एनडीए की डबल इंजन सरकार 10 वर्षों में असम की कायाकल्प कर रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में अब कोई माफिया नहीं बचा है। यूपी तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने असम के लोगों से अपील की कि वे एनडीए को मजबूत बनाएं ताकि घुसपैठ और जमीन कब्जे जैसी समस्याओं पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


