Ahaan Panday : ‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे की धांसू तैयारी, अब एक्शन से उड़ाएंगे गर्दा; YRF की नई फिल्म का आ गया अपडेट
Ahaan Panday : मुंबई। साल 2025 में छोटे बजट की फिल्म ‘सैयारा’ से डेब्यू करते हुए अहान पांडे ने दुनियाभर में धमाल मचा दिया था। फिल्म ने 570 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सुपरहिट साबित हुई और अहान एक झटके में स्टार बन गए। अब उनकी अगली फिल्म को लेकर जबरदस्त अपडेट सामने आया है। अहान पांडे यश राज फिल्म्स (YRF) के साथ फिर से जुड़ रहे हैं और इस बार वे एक्शन थ्रिलर में नजर आएंगे।
Ahaan Panday : अली अब्बास जफर के साथ शुरू हुई शूटिंग
YRF की नई फिल्म का शूटिंग शुरू हो चुकी है। डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सेट से दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक तस्वीर में अहान पांडे की आंखें दिख रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर क्लैप बोर्ड की है। क्लैप बोर्ड पर लिखा है “Yash Raj Films Pvt Ltd. Production Number-79, Director- Ali Abbas Zafar”। फिल्म का टाइटल अभी घोषित नहीं किया गया है, लेकिन यह एक एक्शन-रोमांस फिल्म बताई जा रही है। फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं।
Ahaan Panday : ‘सैयारा’ के बाद YRF के साथ दूसरा प्रोजेक्ट
‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे YRF के साथ अपनी दूसरी फिल्म कर रहे हैं। अली अब्बास जफर उन डायरेक्टर्स में शामिल हैं, जिन्होंने सलमान खान के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अब अहान को मुख्य भूमिका में उतारकर YRF ने युवा एक्टर पर बड़ा दांव लगाया है। फिल्म में शरवरी वाघ, ऐश्वर्या ठाकरे और बॉबी देओल जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
अहान पांडे इस फिल्म के जरिए मेनस्ट्रीम कमर्शियल सिनेमा में अपनी स्टार अपील और स्क्रीन प्रेजेंस को और मजबूत करने की तैयारी में हैं। फैंस अब फिल्म के टाइटल, रिलीज डेट और पूरी स्टार कास्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
‘सैयारा’ की जबरदस्त सफलता के बाद अहान पांडे की यह नई फिल्म उनके करियर को नई ऊंचाई देने वाली मानी जा रही है। YRF की भव्यता और अली अब्बास जफर का डायरेक्शन मिलकर इस फिल्म को बड़ा धमाका बनाने की तैयारी में है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


