Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Telangana Pharma Plant Blast: फार्मा प्लांट विस्फोट, मृतकों को एक करोड़ का मुआवजा देगी कंपनी और सरकार

Telangana Pharma Plant Blast
X

Telangana Pharma Plant Blast

Telangana Pharma Plant Blast: तेलंगाना: पशम्यलारम में सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड के फार्मा प्लांट में हुए भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। जिला पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने मंगलवार को बताया कि मलबे से 33 शव बरामद किए गए, जबकि तीन की अस्पताल में मौत हो गई। विस्फोट के समय प्लांट में 143 लोग मौजूद थे, जिनमें से 56 अधिकारियों के संपर्क में हैं। बाकियों की तलाश जारी है। मृतकों में अधिकांश ओडिशा, बिहार, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के थे।

Telangana Pharma Plant Blast: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया, सरकार सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंधन से बात करेगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पीड़ितों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगों को 10 लाख और अन्य घायलों को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही, राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को एक लाख और घायलों को 50,000 रुपये देगी।

Telangana Pharma Plant Blast: मियापुर के प्रणाम अस्पताल में 21 मरीज भर्ती हुए, जिनमें तीन की मौत हो गई। ध्रुव अस्पताल में सात मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें पांच वेंटिलेटर पर हैं। शवों की पहचान के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग की आवश्यकता है। प्रारंभिक जांच में केमिकल रिएक्शन को विस्फोट की वजह माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019