Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Samantha Ruth Prabhu: क्या दोबारा शादी की तैयारी में हैं सामंथा? डायरेक्टर राज निदिमोरु संग रिश्ते की चर्चा तेज...

Dev Verma
Samantha Ruth Prabhu
X

Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu: मुंबई। साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा है कि वे फिल्ममेकर राज निदिमोरु को डेट कर रही हैं और दोनों इस साल के अंत तक अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। सामंथा और राज को हाल के महीनों में कई बार साथ देखा गया है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस ने कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वो राज के साथ नजर आ रही हैं, जिससे अफवाहों को और हवा मिली है।

Samantha Ruth Prabhu: क्या कहती हैं रिपोर्ट्स

डेकेन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ चुकी हैं और अब यह रिश्ता केवल दोस्ती तक सीमित नहीं रहा। कहा जा रहा है कि परिवार और करीबी दोस्तों को भी इनके रिश्ते की जानकारी मिल चुकी है। हालांकि, इससे पहले ऐसी भी रिपोर्ट्स आई थीं कि यह जोड़ी लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की योजना बना रही है, जिसे सामंथा की टीम ने साफतौर पर अफवाह करार दिया था।

Samantha Ruth Prabhu: दोनों की पर्सनल लाइफ पर एक नजर

सामंथा रुथ प्रभु ने 2017 में अभिनेता नागा चैतन्य से शादी की थी। यह रिश्ता 2021 में तलाक के साथ खत्म हो गया। इसके बाद सामंथा ने अपने करियर पर पूरा फोकस किया और 'यशोदा', 'द फैमिली मैन 2' जैसे प्रोजेक्ट्स से पहचान बनाई। वहीं डायरेक्टर राज निदिमोरु ने 2015 में श्यामली डे से शादी की थी। 2022 में दोनों अलग हो गए थे, लेकिन उनके तलाक की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Samantha Ruth Prabhu: रिश्ता है पर मुहर नहीं

अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है, लेकिन लगातार आ रही मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया गतिविधियों ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019