Tamil Nadu Chunav: चेन्नई/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने गठबंधन के तहत मिली 27 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया।
Tamil Nadu Chunav: इस सूची में कई प्रमुख और वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई को इस बार चुनावी मैदान से दूर रखा गया है।
Tamil Nadu Chunav,Bjp Candidate List, Annamalai Ticket Cut
Tamil Nadu Chunav: पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अन्नामलाई को चुनाव न लड़ाने का फैसला रणनीतिक है और उन्हें संगठन एवं चुनाव प्रचार में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सहयोगी दल AIADMK के साथ उनके तनावपूर्ण संबंध भी इस फैसले के पीछे एक अहम कारण हो सकते हैं।
Tamil Nadu Chunav: प्रमुख उम्मीदवारों में बड़े नाम शामिल
बीजेपी की सूची में कई चर्चित चेहरे शामिल हैं। पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं, पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन को कोयंबटूर उत्तर सीट से फिर टिकट दिया गया है। वह वर्तमान में इसी सीट से विधायक हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को अविनाशी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
Tamil Nadu Chunav: गठबंधन में 27 सीटों पर बीजेपी का दांव
तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 अप्रैल को प्रस्तावित है। राज्य में बीजेपी, एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा है, जिसमें उसे 27 सीटें मिली हैं। पार्टी ने इस बार संख्या के बजाय रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीटों पर ध्यान केंद्रित किया है, जहां उसकी जीत की संभावना अधिक मानी जा रही है।
Tamil Nadu Chunav: बता दें कि 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इस बार सीटों की संख्या बढ़ने के साथ ही पार्टी की चुनावी रणनीति भी अधिक आक्रामक नजर आ रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


