Stock Market Today February 06: नई दिल्ली/मुंबई। एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के अंतिम ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (6 फरवरी) को उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में बढ़त के साथ बंद हुए। एफएमसीजी शेयरों में जोरदार तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला जबकि आईटी स्टॉक्स में बिकवाली से बाजार पर दाबाव पड़ा।
Stock Market Today February 06: आरबीआई ने रीपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखने का फैसला किया है। इसके बाद ब्याज दरों से जुड़े सेक्टरों जैसे बैंक, एनबीएफसी, ऑटो और रियल एस्टेट के शेयरों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला।
Stock Market Today February 06: तीस शेयरों वाला बीएसई (BSE Sensex) मामूली गिरावट लेकर 83,249.32 पर खुला और यह खुलते ही इसमें गिरावट देखने कोई मिली। हालांकि, बाद में इंडेक्स में कुछ रिकवरी देखी गई और अंत में 266.47 अंक या 0.32% की बढ़त लेकर 83,580.40 पर बंद हुआ।
Stock Market Today February 06: इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) 25,605 पर खुला और खुलते ही 25600 के नीचे फिसल गया। हालांकि, कारोबार में अंत में इंडेक्स में रिकवरी देखी गई और यह 50.90 अंक या 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 25,693.70 पर बंद हुआ।
Stock Market Today February 06: गेनर्स लूजर्स
आईटीसी, कोटक बैंक, एचयूएल, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयर रहे। वहीं टीसीएस, टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, इटरनल और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे। ब्रोडर मार्केट की बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स क्रमशः 0.02% और 0.27% नीचे बंद हुए।
Stock Market Today February 06: एनएसई पर सेक्टोरल इंडेक्स में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। निफ्टी आईटी इंडेक्स सबसे कमजोर रहा और 1.47% गिरकर बंद हुआ। फार्मा, ऑटो, मेटल, रियल्टी और मीडिया इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी एफएमसीजी सबसे ज्यादा बढ़ने वाला सेक्टर रहा, जो 2.2% चढ़ा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
