सतपुड़ा टाइगर रिजर्व : भालू ने टाइगर को दौड़ाया, रोमांचक वीडियो वायरल
पिपरिया मढई : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अनोखा और रोमांचकारी दृश्य देखने को मिला, जब जंगल के राजा कहे जाने वाले टाइगर को एक भालू ने दौड़कर खदेड़ दिया।
मॉर्निंग जंगल सफारी के दौरान नेचुरलिस्ट रामसिंह ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।8 सेकंड के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है
कि टाइगर आगे-आगे भाग रहा है और भालू उसके पीछे दौड़ रहा है। यह दृश्य जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया। सहायक संचालक अंकित जामोद ने बताया कि यह घटना टूरिस्ट्स की जिप्सी के सामने घटी।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई और चूरना क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटक जंगल सफारी का आनंद लेने आते हैं। यहां टूरिस्ट्स को टाइगर, टाइगर फैमिली और अन्य वन्यजीवों को नजदीक से देखने का मौका मिलता है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


